Tuesday, August 28, 2012

शव को पाक से भारत लाने में लगे 42 दिन


शव को पाक से भारत लाने में लगे 42 दिन

Bookmark and Share
Wed Jul 11 12:43:28 UTC+0530 2012
पाकिस्तान की जेल में बंद रहे जूनागढ़ के मछुआरे का शव 42 दिन बाद उनके घर पहुंचा। समुंदर में मछली पकड़ने गए रामभाई को पिछले साल नवंबर में पाकिस्तान के मरीन अथॉरिटी ने गिरफ्तार कर लिया था। 28 मई को जेल में उसकी मौत हो गई थी। रामभाई का शव पहले मुंबई एयरपोर्ट लाया गया जहां उसे गुजरात के अधिकारियों के हवाले कर दिया गया।
भारत के साथ दोहरा रवैया अपनाते रहे पाकिस्तान की एक और करतूत सामने आई है। पाकिस्तान की जेल में बंद एक मछुआरे की मौत के बाद उसके शव को भारत भेजने में पाकिस्तान को करीब डेढ़ महीने का वक्त लग गया। दरअसल, 18 नवंबर 2011 को समंदर में मछली पकड़ने गए जूनागढ़ के एक गांव के रहने वाले रामभाई को पाकिस्तानी मरीन अथॉरिटी ने सीमा पार करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था। तब से रामभाई कराची की जेल में बंद थे जहां 8 मई को उन्हें दिल का दौरा पड़ा। अस्पताल में इलाज के दौरान 28 मई को रामभाई की मौत हो गई। पाकिस्तानी सरकार और प्रशासन के गैरजिम्मेवार और तंगदिल रवैये का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि रामभाई के शव को भारत भेजने में पाकिस्तान ने 42 दिन का लंबा समय ले लिया।
अधिकारियों के मुताबिक उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि रामभाई की मौत आखिर कैसे हुई। फिलहाल 153 भारतीय मछुआरे पाकिस्तान की जेलों में बंद हैं और अपने घर लौटने का इंतजार कर रहे हैं। वो सभी शायद इस आशंका में जी रहे होंगे कि कहीं उनका हाल भी रामभाई जैसा न हो।
आसिफ बेलिम 

No comments: